Tuesday, August, 12,2025

लोकतंत्र की पारदर्शिता का सशक्त माध्यम हैं विधानसभा समितियां

भोपाल/जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा समितियां लोकतंत्र की पारदर्शिता, प्रशासन की जवाबदेही और सुशासन का सशक्त माध्यम हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि विधानसभा समितियां सदन का लघु रूप होती हैं और इन्हें प्रभावशाली बनाना समय की आवश्यकता है। देवनानी ने कहा कि समितियों में सदस्यों का चयन दलीय आधार के साथ योग्यता और विशेषज्ञता के आधार पर भी होना चाहिए। साथ ही वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की सुविधा देकर बैठकों में उपस्थिति बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इस दौरान गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

देवनानी ने सुझाव दिया कि समितियों में वर्षों पुराने मामलों की बजाय हालिया मामलों की समीक्षा हो, ताकि उनके सुझाव उसी साल के बजट में शामिल किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि समितियों की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए, जिससे विधायकों की रुचि, सहभागिता और प्रशासन की जवाबदेही दोनों बढ़े। देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में समिति प्रणाली को प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery