Thursday, June, 26,2025

हमें नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले करने होंगे तैयार: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सूरतगढ़ रोड स्थित श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा, राष्ट्रवाद, तकनीकी प्रगति और सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सर्व सिख समाज और सिंधी समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने जंक्शन स्थित जीएम होटल में वैश्य समाज और हनुमानगढ़ टाऊन में पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के सम्मान समारोह में भी शिरकत की।

देवनानी ने जाहरवीर गोगा जी की पावन धरती को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के योगदान की सराहना की, लेकिन यह भी जोड़ा कि सम-विकसित परिवर्तन जरूरी हैं, विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में जहां संभावनाएं अधिक हैं। उन्होंने समाज में गिरावट के लिए शिक्षण संस्थानों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जैसे विद्यार्थी तैयार होगा, वैसा ही भावी समाज बनेगा। पूर्व शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए वासुदवे देवनानी ने बताया कि उन्होंने 200 से अधिक वीर एवं वीरांगनाओं के नामों को पाठ्यक्रम में जोड़ा था। साथ ही उन्होंने कहा कि उस समय अकबर को 'महान' कहा जाता था, मैंने पाठ्यक्रम से यह अध्याय हटाकर महान महाराणा प्रताप को जोड़ा। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले तैयार करने होंगे। शिक्षा को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इस अवसर पर हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप साहू, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, बीजेपी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक धर्मेद्र मोची, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद डेल आदि मौजूद रहे।

ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की तकनीकी दक्षता ने चीनी तकनीकों को मात दी और आतंकवादी ठिकानों को सटीकता से नष्ट किया। देवनानी ने मेधावी छात्रों को इंगित करते हुए कहा कि निपुणता केवल अपने और नौकरी के लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए होनी चाहिए। मैं जियूंगा तो देश के लिए, इस राष्ट्रवाद की भावना को विद्यार्थियों और आमजन में जगाना होगा। उन्होंने तक्षशिला, नालंदा, अजन्ता-एलोरा, और रामायण-महाभारत में विज्ञान के उल्लेखों को भारत की प्राचीन वैज्ञानिक समृद्धि का प्रमाण बताया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत एक भावनात्मक देश है और आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में भी भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम पहल और ऑपरेशन सिंदूर को भावनात्मक दृष्टिकोण से प्रेरित बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सैनिकों का मनोबल और जनता का जुड़ाव दोनों बढ़ते हैं।

शिक्षा में चाहिए संस्कृति, मर्यादा और विज्ञान का समावेश

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वह शिक्षा में संस्कृति, मर्यादा और विज्ञान के तीन स्तरीय म्यूचुअल परिवर्तन की वकालत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवन मूल्यों और देशभक्ति से भी जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश जाकर देश की आलोचना करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। देश रहेगा तो हम रहेंगे, देश सर्वोपरि है। हर नागरिक की सीमा पर जाकर लडने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अपने आसपास सतर्क रहना चाहिए और जासूसी जैसे खतरों पर नजर रखनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery