Sunday, April, 19,2026

कानून निर्माण में ड्राफ्टिंग की भूमिका अहमः देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रभावी कानून निर्माण में विधायी मसौदे (ड्राफ्टिंग) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर दिया कि विधेयकों की भाषा स्पष्ट, सरल और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली होनी चाहिए। शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरनेशनल लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग' विषय पर 37वें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब वह आमजन के लिए समझने योग्य हो। कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग योजना (ITEC) के तहत लोकसभा सचिवालय के पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी द्वारा आयोजित किया गया। देवनानी ने 17 देशों से आए 43 प्रतिभागियों से संवाद करते हुए विधेयक प्रक्रिया के चरणों, प्रस्तुति, विस्तृत चर्चा व समिति स्तर पर परीक्षण और अंत में मतदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सावधानीपूर्ण प्रक्रिया से ही सशक्त, सरल और जनहितकारी कानून बनते हैं और स्पष्ट भाषा ही न्याय का मूल आधार है।

ये रहे मौजूदः इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक गोपाल शर्मा, चंद्रभान सिंह आक्या, कैलाश वर्मा, गुरवीर सिंह, डॉ. शिखा मील बराला मौजूद रहे। राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, लोकसभा के प्राइड कार्यक्रम के निदेशक राजकुमार और कार्यक्रम निदेशक के.एम. चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर

स्पीकर ने कहा कि राजस्थान विधानसभा लोकतंत्र का सच्चा मंदिर है। यहां सामाजिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण कानून पारित किए जाते हैं। विधानसभा अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रही है। राज्य निर्माण के प्रारंभिक दिनों से लेकर आज के डिजिटल शासन युग तक लाखों लोगों के सपनों को यहां कानून का रूप दिया गया है। 200 सदस्यों वाली यह विधानसभा जनता की इच्छाओं को प्रतिबिंबित करने का कार्य करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery