Monday, March, 16,2026

शून्यकाल में अधिकारी दीर्घा खाली, स्पीकर हुए नाराज

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान अधिकारी दीर्घा खाली रहने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताया और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से सख्ती से कहा कि विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आगे ऐसी स्थिति नहीं होगी।

कार्यवाही ठीक 11 बजे शुरू हुई, लेकिन कई विधायक लॉबी में रुके रहे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अनुरोध पर स्पीकर ने कुछ समय के लिए आसन से खड़े होकर विधायक सदन में प्रवेश करने दिया। बाद में अध्यक्ष ने सभी से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया।

आरक्षण में अनियमितताओं का गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने भर्तियों में आरक्षण में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 1997 के रोस्टर प्रावधान के बावजूद कई विभागों में रोस्टर रजिस्टर मेंटेन नहीं हैं। एलडीसी भर्ती में ओबीसी को 21% के बजाय केवल 15% आरक्षण मिला, वनपाल और महिला सुपरवाइजर में एससी आरक्षण शून्य कर दिया गया और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में एसटी आरक्षण आधा किया गया। यादव ने सभी विभागों में रोस्टर रजिस्टर अनिवार्य करने की मांग की। भाजपा विधायक अंशुमान भाटी ने 24 घंटे बिजली देने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को केवल 6 घंटे बिजली मिल रही है। वहीं, भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने स्टेट हाईवे पर टोल को 'कैंसर की बीमारी' करार देते हुए इसे पूरी राजस्थान से हटाने की मांग की।

आवारा मवेशी और पेयजल संकट

विधायक दीनदयाल बैरवा ने दौसा में आवारा गायों-सांडों से फसलों को नुकसान का मुद्दा उठाया और पर्याप्त गौशालाओं की मांग की। जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने 2022 की लम्पी बीमारी से मृत गायों के मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगाया और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग की। वहीं विधायक रफीक खान ने प्रताप नगर कब्रिस्तान में शव दफनाने में देरी का मामला उठाया और जांच की मांग की। नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी ने नलकूपों पर बिजली बकाया और कनेक्शन काटने की धमकी से पेयजल संकट की आशंका जताई। श्रीचंद कृपलानी ने पहली बार पर्ची पर बोलते हुए बारिश-ओलावृष्टि से अफीम फसल के नुकसान पर मुआवजे की मांग की।

11 फरवरी को पेश होगा बजट

शून्यकाल और अन्य चर्चाओं के बाद विधानसभा की कार्यवाही 11 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 11 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। सदन में गुरुवार को प्रश्नकाल नहीं हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery