Sunday, April, 19,2026

16 साल से कम उम्र के बच्चों को डिजिटल उपयोग से रोकें

जयपुर: विधानसभा में शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान बच्चों में बढ़ती सोशल मीडिया लत का मुद्दा उठा। शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के असीमित उपयोग के कारण बच्चे और युवा गैंगस्टरों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को अपना आदर्श मानने लगे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आयु-आधारित डिजिटल विनियमन लागू करने की मांग की। यादव ने सुझाव दिया कि 16 वर्ष से कम आयु के लिए डिफॉल्ट समय सीमा तय हो, रात्रिकालीन ऑटो लॉक व्यवस्था लागू हो, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल कंट्रोल अनिवार्य किया जाए, अवांछित कंटेंट पर त्वरित नियंत्रण की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य भी इस दिशा में विचार कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक ने की गैर-जनजाति नियुक्ति पर आपत्ति

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने जनजाति क्षेत्र में आरक्षित पदों पर गैर-जनजाति लोगों की नियुक्ति का आरोप लगाया। शिक्षा सहयोगियों का मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में डाला जाए तथा मां-बाड़ी और शिक्षा समन्वयकों को सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए का पैकेज दिया जाए, क्योंकि उन्हें पेंशन नहीं मिलती। घोघरा ने 15 नामों की सूची सदन में लहराते हुए कहा कि ये गैर-जनजाति लोग जनजाति आरक्षित पदों पर कार्यरत हैं।

अनैतिक भू-आवंटन से सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र गडरा रोड, जैसलमेर और खड़ाल खावड़ में हो रहे पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अनैतिक भू-आवंटन के कारण सीमावर्ती गांवों के लोग विस्थापन को मजबूर हो रहे हैं। भाटी ने कहा कि ये लोग पूर्व के युद्धों और सैन्य अभियानों के दौरान भी डटे रहे और राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। विकास के नाम पर उन्हें बेघर करना उचित नहीं है।

अस्पतालों से फीस नियंत्रण की मांग

तारानगर विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया ने निजी अस्पतालों की फीस नियंत्रण और सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर सवाल उठाए। इस दौरान मंत्री व अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताई। सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि मौजूद है और सभी मुद्दे संबंधित विभाग तक पहुंचाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि ब्लैक लिस्टेड कफ सिरप से कई मासूमों की मौत हो गई। उसी कंपनी से निशुल्क दवाइयां सरकारी अस्पतालों में बांटी जा रही थीं। यह लापरवाही नहीं, अपराध है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery