Friday, September, 26,2025

राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ सत्र 1 सितंबर से, सर्वदलीय बैठक कल

जयपुर: सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 28 अगस्त को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, बसपा के मनोज कुमार, भारत आदिवासी पार्टी के थावर चन्द और रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग शामिल होंगे। देवनानी की पहल पर विधानसभा में पहली बार सर्वदलीय बैठक की परंपरा शुरू हुई है। यह 16वीं विधानसभा में चौथी सर्वदलीय बैठक होगी। देवनानी ने कहा कि यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है और जनता इसकी कार्यवाही को देखती है। सभी दलों के सहयोग से सदन को सुचारू चलाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए बनाएंगे रणनीति

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक 31 अगस्त को शाम 6 बजे सीएम निवास पर होगी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा विधायकों को विधानसभा सत्र की रणनीति और दिशा-निर्देश देंगे। यह बैठक सत्र की कार्यवाही को प्रभावी बनाने व विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery