Tuesday, August, 12,2025

सरकार की सितंबर में विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

जयपुर: राज्य सरकार विधानसभा का सत्र सितंबर में बुलाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर सरकार के मंत्रियों ने अंदरखाने में कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति के बाद सितंबर में सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र संक्षिप्त होने की संभावना है। विधानसभा के नियमानुसार, सत्र समाप्ति के छह माह के भीतर अगला सत्र बुलाना अनिवार्य होता है। बताया जा रहा है कि पिछले सत्र के दौरान जिन तीन विधेयकों को प्रवर समिति को सौंपा गया था, उनकी रिपोर्ट भी आगामी सत्र के दौरान विधानसभा के पटल पर रखी जा सकती है। इनमें राजस्थान भूजल संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण विधेयक 2024, राजस्थान भू-राजस्व संशोधन एवं विधि मान्यकरण विधेयक 2025, राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनिमयन विधायक 2025 विधेयक शामिल हैं।

देवनानी से पवन अरोड़ा की मुलाकात

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनसंचार की भूमिका और मीडिया की जवाबदेही जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पवन अरोड़ा ने विधानसभा की कार्यवाही को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया और इसके लिए तकनीकी नवाचारों की आवश्यकता पर बल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery