Saturday, April, 05,2025

कांग्रेस ने खुद अपनी पोल खोली, मुगलों का साथ दे रहे: कृपलानी

जयपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहने का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में उठा। सदन में भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन के जरिए मामला उठाते हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा टोकने पर सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। हरिमोहन शर्मा ने श्रीचंद कृपलानी के बोलते समय कहा कि सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकती।

शर्मा के इतना कहते ही भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया। कृपलानी ने कहा कि आपके खड़ा होने से यह तय हो गया कि आप रामजीलाल सुमन के साथ हो? कांग्रेस ने खुद अपनी पोल खोल ली। आप मुगलों का साथ दे रहे हो। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राणा सांगा हमारे राजस्थान की शान हैं। उन्होंने जिस प्रकार से लड़ाइयां लड़ी, उसका प्रमाण उनके शरीर पर लगे घाव थे। इसलिए कोई व्यक्ति कुछ भी कहे, वे हमारी धरती के लाल हैं।

तुष्टीकरण के चलते महानायकों को खलनायक और गद्दार कहाः देवनानी

सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि रामजीलाल सुमन की अभद्र टिप्पणी सत्य से परे तो है ही, साथ ही हर देशभक्त के लिए बहुत ही कष्टप्रद है। राणा सांगा ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अनेक लड़ाइयां लड़ी और जीतीं। महाराणा होते हुए भी युद्ध में सबसे आगे की पंक्ति में लड़ने वाले राणा सांगा ने शरीर पर 80 से अधिक घाव खाए, उनकी एक आंख और एक हाथ भी जाते रहे, लेकिन उनकी पीठ पर एक भी घाव नहीं था। तुष्टीकरण के चलते हमारे महानायकों को खलनायक और गद्दार कहा जा रहा है।

देश का दुर्भाग्य है कि औरंगजेब जैसे आततायी व बर्बर शासक का महिमामंडन करने के लिए कुछ लोग अपने ही महानायकों को छोटा दिखाने की होड़ में लगे हैं। कुंठित लोग राजनैतिक स्वार्थवश व तुष्टीकरण के उद्देश्य से चाहे जो भी आरोप लगाएं, परंतु सांगा देशभक्तों, राष्ट्रवादियों के लिए प्रातः स्मरणीय, सम्मान और श्रद्धा के पात्र रहेंगे।

कुछ लोग इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे : जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राणा सांगा ने राजपूताने का नाम ऊंचा किया है। जूली ने कहा कि आज कुछ लोग लगातार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, जो बातें बोली जा रही हैं। उन पर लगाम लगाने की जरूरत है। जूली ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भर में हेट स्पीच बोली जा रही है। यह कौन दे रहा है? कौन अपने वादे पूरे नहीं कर रहा है, यह सब को पता है।

कांग्रेस सुमन के साथ : गर्ग

विधानसभा में हंगामे के बीच सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल रामजीलाल सुमन के साथ खड़ा है, राणा सांगा का अपमान करने वाले के साथ खड़ा है, शर्म आनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery