Monday, March, 16,2026

कांग्रेस विधायक ने कहा- FIR के लिए लेते हैं 10 से 15 हजार रुपए

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए पुलिस व्यवस्था, गोशालाओं और निजी विश्वविद्यालयों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। वहीं सत्तापक्ष ने अपराध दर में कमी का हवाला देते हुए पलटवार किया। कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने पर्ची के जरिए शून्यकाल में डूंगरपुर जिले की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। डबल इंजन सरकार बनने के बाद पुलिस आम जनता से अवैध वसूली कर रही है। रामसांकड़ा थाने में सब इंस्पेक्टर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को फंसा रहे हैं। बच्चों से मारपीट के मामलों में गलत व्यक्तियों को फंसाने की कोशिश हो रही है। बिछीवाड़ा थाने में भी यही स्थिति है। घोघरा ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। 90 प्रतिशत चालान गरीब आदिवासियों पर काटे जा रहे हैं। गुजरात में शराब तस्करी भी बिछीवाड़ा थाने के रास्ते हो रही है।

गृह राज्य मंत्री बेढम का पलटवार, डोटासरा से नोकझोंक

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि डूंगरपुर में पुलिस की सख्ती से अपराधों में 16 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बोल रहे हैं, विधायक सच्चाई नहीं सुनना चाहते। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीच में टोका तो बेढम ने कहा कि डोटासरा जी, जवाब सुनिए, आप बीच में व्यवधान नहीं डाल सकते। डूंगरपुर में अपराध कम होने का आंकड़ा देते हुए बेढम ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

गोशालाओं को समय पर अनुदान न मिलने का मुद्दा

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने गोशालाओं में अनुदान की देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनुदान बढ़ाया, लेकिन केवल तीन माह का ही मिल रहा है, जबकि नौ माह का मिलना चाहिए। गौ सेवा सेस से 1,600 करोड़ रुपए इकट्ठा होते हैं, फिर भी केवल 1,100 करोड़ रुपए ही अनुदान दिए जाते हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला खोलने की योजना के आवेदन जटिल होने से केवल 100 पंचायतों तक सीमित रह गए। कोठारी ने 12 माह के अनुदान और प्रक्रिया सरल करने की मांग की।

निजी विश्वविद्यालयों में बिना योग्यता वाले शोध निदेशक

कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने निजी विश्वविद्यालयों में बिना योग्यता वाले कॉलेज शिक्षकों को शोथ निदेशक बनाने का मामला उठाया और सरकार से सख्ती करने की मांग की।

आवारा कुत्तों पर चिंता, नसबंदी की मांग

विधायक संदीप शर्मा ने नियम 295 के तहत आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे और फूड डिलीवरी वालों पर हमले आम हो गए हैं। कोर्ट ने भी चिंता जताई। प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर नसबंदी कराने की मांग की।

चौमूं में अवैध कॉलोनियां और भूमाफिया का गठजोड़

चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने जयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के विस्तार के बावजूद सीकर रोड, सामोद, मोरीजा और रानी बांध क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। जेडीए क्षेत्र 3,000 से बढ़कर 6,000 वर्ग किमी हो गया, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं। भूमाफिया बिना कन्वर्जन प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। राजनीतिक गठजोड़ तोड़ने और सीमांकन कराने की मांग की।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery