Friday, September, 26,2025

विपक्ष पर CM का कटाक्ष... सस्ती लोकप्रियता ज्यादा नहीं चलती

जयपुर: हंगामेदार रहा विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष की ओर से लगातार विरोध और नारेबाजी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सस्ती लोकप्रियता की राजनीति बताते हुए कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज बनने के बजाय सदन का समय बर्बाद कर धोखा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, मेरी आवाज को पहले भी नहीं दबा पाए, आगे भी नहीं दबा पाएंगे। जनता सब देख रही है।

मानसून सत्र जनता की समस्याओं के समाधान के लिए होता है, लेकिन विपक्ष कोई ठोस मुद्दा नहीं उठा रहा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि अतिवृष्टि के दौरान विपक्षी विधायक जनता के बीच नहीं गए, जबकि सरकार और भाजपा जनप्रतिनिधि फील्ड में मौजूद रहे। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को जब बादल दिखते हैं तो उनके सीने में दर्द होता है, क्योंकि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने खूब लाठियां खाई हैं। उन्होंने कांग्रेस को चेताया कि जनता अब उनकी रणनीति को समझ चुकी है।

धर्मांतरण विरोधी कानून पर वार

मुख्यमंत्री ने धर्मातरण विरोधी कानून पर विपक्ष की गैर-मौजूदगी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बिल के पास होने के दुख से उत्बर नहीं पा रही है। बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन में भी उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि लव जिहाद व जबस्न धर्मातरण प्रदेश के लिए गंभीर समस्या बन चुके थे। यह कानून अब ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाएगा। सीएम ने चेतावनी दी कि अवैध धर्मातरण में शामिल लोगों की जगह अब जेल की सलाखों के पीछे होगी।

विपक्ष के व्यवहार पर स्पीकर की नाराजगी

विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के हंगामे को गंभीर करार देते हुए कहा कि उनके जीवन में ऐसा दृश्य पहली बार देखने को मिला, जब सदन के नेता को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सदन की परंपरा और मर्यादा के खिलाफ है। देवनानी ने स्पष्ट किया कि विपक्ष ने असहयोग कर 8 करोड़ जनता के लिए काम करने वाली सरकार की कार्यवाही में बाथा डाली। उन्होंने कहा कि सदन की परंपरा है कि अध्यक्ष, सदन के नेता या नेता प्रतिपक्ष जब बोलें तो शांति बनाए रखी जाए, लेकिन विपक्षी विधायक वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने कहा कि गतिरोध दूर करने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन विपक्ष ने - सहयोग नहीं किया। देवनानी ने विपक्ष के आरोपों को भी खारिज किया कि - सदन में कैमरों से जासूसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबकी निजता सुरक्षित है और सदन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery