Friday, September, 26,2025

राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान विधेयक-2025 आज सदन में होगा पेश

जयपुर: विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को दो महत्वपूर्ण विधेयक और गृह विभाग की कई अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखी जाएंगी। राजस्थान मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) विधेयक 2025 को प्रभारी मंत्री विचारार्थ प्रस्तुत करेंगे। वहीं, राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर विधेयक-2025 को मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर पेश करेंगे।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम के तहत अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे, जिसमें मोबाइल वेटरनरी यूनिट, माशिबो अजमेर और 108 आपातकालीन सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है। इन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 329 के तहत अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें राजस्थान फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों को सरकारी वैज्ञानिक विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। सात वर्ष या अधिक की सजा वाले अपराधों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध स्थल पर भेजने और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (राजस्थान) नियम-2025 में संशोधन भी शामिल है। सत्र में तीन समितियों के प्रतिवेदन भी पेश होंगे। प्राक्कलन समिति के सभापति अर्जुन लाल जीनगर खान एवं पेट्रोलियम विभाग का तृतीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति नरेंद्र बुढ़ानिया पिछड़े वर्ग के उत्थान संबंधी रिपोर्ट पेश करेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery