Monday, March, 16,2026

गैर-संवैधानिक पावर सेंटर मंत्री को नहीं करने दे रहे काम

जयपुर: विधानसभा में गुरुवार का प्रश्नकाल मंगला पशु बीमा योजना को लेकर तीखे टकराव का गवाह बना। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत विपक्ष के सवालों में घिरते नजर आए और सदन में कई बार तीखी नोकझोंक हुई। हालात ऐसे बने कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दोनों पक्षों को बार-बार संयम बरतने की हिदायत देनी पड़ी। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने बीमा कंपनियों को दिए गए प्रीमियम और पशुपालकों को मिले क्लेम का विस्तृत ब्योरा मांगा। पूरक प्रश्न में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री सीधे-साधे हैं, लेकिन 'गैर-संवैधानिक पावर सेंटर' उन्हें काम नहीं करने दे रहे। इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने तीखी आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बयान को अनुचित बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर स्पष्ट जवाब से बचने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच स्पीकर ने अगला प्रश्न पुकार कर स्थिति संभाली।

मंत्री कुमावत ने जवाब में पलटवार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 2023-24 में योजना शुरू कर एक करोड़ दस लाख आवेदन लिए, लेकिन केवल 687 पशुपालकों के 1066 पशुओं का बीमा हुआ और एक भी क्लेम का भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने अब तक 13.69 करोड़ रुपए से अधिक की क्लेम राशि सीधे पशुपालकों के खातों में ट्रांसफर की है। 42 लाख पशुओं के लक्ष्य में से 31.10 लाख पंजीकरण, 16 लाख से अधिक पॉलिसियां जारी, लगभग पांच लाख आवेदन निरस्त और पांच लाख प्रक्रियाधीन बताए गए।

खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बाड़ी क्षेत्र में 11 उचित मूल्य दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष ने सहकारिता बैठकों में विधायकों को नहीं बुलाने का मुद्दा उठाया, जिस पर मंत्री ने आगे से सूचना देने का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा की। पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 344.70 करोड़ रुपए और पीएम-10 में 40 प्रतिशत कमी का लक्ष्य बताया। वहीं गौशालाओं के अनुदान में 25 प्रतिशत वृद्धि की जानकारी भी सदन में दी गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery