Monday, March, 16,2026

पिछली सरकार ने 'भांग' खाकर खोल दिए थे स्कूलः दिलावर

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षा व्यवस्था, मनरेगा भुगतान, खेल सुविधाओं, भूमि आवंटन, छात्रावास मरम्मत और कृषि से जुड़े सवालों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के 'भांग' वाले बयान पर सदन में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे बाद में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक महंत बालकनाथ ने प्रदेश में संचालित स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और संचालन से जुड़ा सवाल उठाया। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने कई हिंदी माध्यम स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बदल दिया, लेकिन उनके लिए न तो पद सृजित किए गए और ना ही पर्याप्त शिक्षक लगाए गए। दिलावर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने 'भांग' खाकर स्कूल खोल दिए, यहां तक कि कहीं-कहीं शून्य विद्यार्थियों वाले स्कूल भी खोल दिए गए।

इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि ऐसी भाषा शिक्षा मंत्री को शोभा नहीं देती और लगता है कि 'भांग' कहीं और ही रखी हुई थी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए वह किस तरह का कैडर बनाएगी। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद सदन में हंगामा हुआ, जिसे अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। टीकाराम जूली ने स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापन पर सवाल पूछा। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि शिक्षकों के पद शीघ्र भरे जाएंगे।

भूमि आवंटन सलाहकार समिति पर सवाल

विधायक सोहनलाल नायक ने रायसिंहनगर क्षेत्र में भूमि आवंटन पर सवाल उठाया कि दो साल से समिति की बैठक क्यों नहीं हुई? उपनिवेशन मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि सरकार ने समिति की बैठक पर रोक नहीं लगाई है। सामान्य भूमि आवंटन के लिए बैठक आवश्यक होती है, जबकि छोटे और मध्यम पैच के आवंटन के लिए आवश्यकता नहीं। प्रश्नकाल में हेमंत मीणा नेता प्रतिपक्ष के सवाल पूछते ही उलझते भी नजर आए। हेमंत मीणा के जवाब की लय टूट गई।

मनरेगा में 100% मजदूरी भुगतान

जालौर से विधायक समरजीत सिंह ने मनरेगा कार्यों के मजदूरी भुगतान में देरी पर सवाल किया। ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि श्रमिकों की लगभग 100 प्रतिशत मजदूरी का भुगतान हो चुका है। केवल सामग्री मद का कुछ भुगतान शेष है, जिसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

140 स्थायी व 700 अस्थायी कोच की नियुक्ति

निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने डीडवाना राजकीय खेल स्टेडियम और खेल सुविधाओं के विकास पर सवाल किया। खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि स्टेडियम में 25 लाख रुपए की राशि से मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 140 स्थायी और लगभग 700 अस्थायी कोच की नियुक्ति की जाएगी।

360 छात्रावासों की मरम्मत पर करीब 60.73 करोड़ खर्च

गढ़ी क्षेत्र के छात्रावासों की स्थिति पर विधायक कैलाश चंद्र मीणा ने सवाल पूछा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 360 छात्रावासों की मरम्मत पर करीब 60.73 करोड़ रुपए खर्च किए गए। गढ़ी क्षेत्र में दो छात्रावासों की मरम्मत के लिए कार्य स्वीकृत हैं और छात्रों की संख्या के आधार पर क्षमता बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery