Sunday, May, 10,2026

देश की वीरांगनाओं का नहीं चुका सकते ऋण: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा परिसर अब वीर शहीदों की शहादत की स्मृति में राष्ट्र प्रेरणा का तीर्थ बन गया है। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में यह बात कही।

देवनानी ने कहा कि 'जय हिंद' हमारे लिए गर्व का घोष है और राष्ट्र की रक्षा में अपने परिवार को समर्पित करने वाली वीरांगनाएं समाज के लिए हाड़ी रानी जैसी हैं। उनका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन उनकी स्मृति को बनाए रखना और उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर देवनानी ने 21 वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का उद्घाटन करते हुए पट्टिका का अनावरण किया। इस वाटिका में उन्होंने वीरांगनाओं के साथ सिंदूर का पौधा भी लगाया। हरियाली अमावस्या के मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, और वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ वाटिका में एरिका पाम, सांग ऑफ इंडिया, किसना फाइकस, क्रोटोन समेत 1,100 से अधिक पौधे लगाए।

शौर्य वाटिका का निर्माण अभूतपूर्व पहल

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में शौर्य वाटिका का निर्माण अभूतपूर्व पहल है। यह वाटिका प्रकृति संरक्षण में योगदान के साथ-साथ शहीदों की स्मृति का पावन स्थल भी बन गई है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों के कारण ही राष्ट्र विदेशी ताकतों से सुरक्षित रह पाता है।

जिम्मेदारी निभाने का आग्रह

सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण और वीरांगनाओं का सम्मान करना प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी से वीरांगनाओं के सम्मान की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया, विशेषकर उनके गांव के लोगों से। राठौड़ ने कारगिल युद्ध को भारतीय सेना की अभूतपूर्व विजय के रूप में याद किया। समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित राजस्थान विधानसभा, सैनिक कल्याण विभाग और वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery