Saturday, April, 18,2026

विधानसभा आज बनेगी वैश्विक मंच, 17 देशों के 43 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में 37वें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के 17 देशों के 43 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। शनिवार को ये विदेशी प्रतिनिधि विधानसभा का अवलोकन करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी (PRIDE) द्वारा 'इंटरनेशनल लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग' विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (ITEC) योजना के तहत संचालित है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को विधायी मसौदा तैयार करने की समझ, कौशल और तकनीकी ज्ञान प्रदान करना है। इसके तहत प्रतिनिधिमंडल विधानसभा के सदन, भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण करेगा। प्रतिभागियों को राज्य की विधायी प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनका पीठासीन अधिकारियों और विधानसभा सचिव के साथ संवाद भी होगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery