Monday, March, 16,2026

गैंगस्टर्स को UP-बिहार व मुंबई की तर्ज पर ठोकने की जरूरतः भाटी

जयपुर: विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल में व्यापारियों और आम लोगों को गैंगस्टर्स से मिल रही धमकियों का मामला जोरदार ढंग से उठा। निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सदन में कहा कि विदेशों और जेलों में बैठे गैंगस्टर्स इंटरनेट कॉलिंग के जरिए व्यापारियों, डॉक्टरों और प्रतिष्ठित नागरिकों से रंगदारी मांग रहे हैं। भाटी ने कहा कि आज विदेश में बैठे गैंगस्टर्स, जेल में बैठे बदमाश धमका रहे हैं। हमें यूपी-बिहार, मुंबई की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोंकने की आवश्यकता है। एक को ठोक देंगे तो बाकी में संदेश जाएगा। मामले पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने गैंगस्टर्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन कर वर्ष 2024 में 36,484 टीमों की ओर से 1 लाख 23 हजार से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है। उन्होंने कहा कि शत- प्रतिशत रोक का दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन पिछली सरकार की तुलना में अपराधों पर अंकुश लगा है। इस दौरान बेढम की ओर से पूर्ववर्ती सरकार से तुलना करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को छोड़कर वर्तमान सरकार की ठोस कार्य योजना बताई जाए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस सुरक्षा के बाद भी दे रहे हैं चुनौती

भाटी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि परचून की छोटी दुकान चलाने वाले व्यापारी तक को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों को धमकी मिलती है, उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद गैंगस्टर फोन कर चुनौती देते हैं कि 'क्या ये दो पुलिस वाले आपको बचा लेंगे?' भाटी ने कहा कि ऐसी सूचनाएं अपराधियों तक कैसे पहुंचती हैं, यह गंभीर जांच का विषय है। कहीं न कहीं स्थानीय नेटवर्क इन गैंगस्टर्स की मदद कर रहा है। भाटी ने संगठित अपराध में सहयोग करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने और कठोर कार्रवाई की मांग की।

सरकार पूरी ताकत से कर रही कार्रवाई

जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि रोहित गोदारा गैंग के 50 हजार के इनामी अमरजीत बिश्नोई को इटली से गिरफ्तार कराया गया। अमरदीप बिश्नोई की पत्नी सुधा कंवर को भी इटली से पकड़ा। आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से और अमित शर्मा को केंद्रीय एजेंसियों व इंटरपोल की मदद से अमेरिका में डिटेन किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ ताकत से कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी। सदन में हंगामे की स्थिति को देखते हुए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप करते हुए व्यवस्था बनाई और रंगदारी के मुद्दे पर अलग से आधे घंटे की चर्चा कराने का आश्वासन दिया।

महंगी बिजली से कई उद्योग बंद हो रहेः सराफ

शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने औद्योगिक बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। सरकार निवेश बढ़ाने के लिए 'राइजिंग राजस्थान' जैसे आयोजन कर रही है, लेकिन मौजूदा उद्योगों की अनदेखी हो रही है। सितंबर में लगाए गए शुल्क व सरचार्ज से बिजली 2.50 से 3 रुपए प्रति यूनिट महंगी हो गई है, जिससे उद्योगों की लागत 25 हजार से 10 लाख रुपए तक बढ़ी है।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery