Thursday, April, 30,2026

नियम समिति में देवनानी के साथ राजे, गहलोत व पायलट

जयपुर: स्पीकर वासुदेव देवनानी ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उनके सभापतियों और सदस्यों का मनोनयन किया है। इन समितियों में नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भसमिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समितियां, गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासन समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान समिति, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पर्यावरण समिति तथा सामान्य प्रयोजन समिति शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विश्वास जताया कि ये समितियां शासन के कायों की प्रभावी समीक्षा करते हुए जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करेंगी।

देवनानी पदेन सभापति

अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के सभापति केसाराम चौधरी होंगे। वहीं सामान्य प्रयोजन समिति में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पदेन सभापति होंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक सदस्य होंगे।

पारीक प्रश्न एवं संदर्भ समिति सभापति

प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति राजेन्द्र पारीक बनाए गए हैं। महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति कल्पना देवी, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति नरेन्द्र बुडानियां, अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति रमेश खींची और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फूल सिंह मीणा होंगे।

गोठवाल बने विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान समिति के सभापति

इसी तरह गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासन समिति के सभापति हरिसिंह रावत, याचिका एवं सदाचार समिति के सभापति कैलाश चंद वर्मा तथा विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सभापति जितेन्द्र कुमार गोठवाल बनाए गए है।

नियम समिति में बड़े नेताओं को जगह

नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पदेन सभापति होंगे। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट, श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह चौहान, हरीश चौधरी और दीप्ति किरण माहेश्वरी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। विधानसभा की कार्यप्रणाली और नियमों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर यह समिति निर्णय लेती है, इसलिए इसे सदन की सबसे महत्वपूर्ण समितियों में माना जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery