Saturday, June, 28,2025

12 समितियों में विधायकों का किया मनोनयन

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वीं विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन किया है। देवनानी ने प्रश्न एवं संदर्भसमिति के संदीप शर्मा, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की कल्पना देवी, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के केसाराम चौधरी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के फूल सिंह मीणा, गृह और स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के हरिसिंह रावत, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के जितेंद्र कुमार गोठवाल, याचिका एवं सदाचार समिति के कैलाश चंद वर्मा, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के नरेंद्र बुडानियां, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के डॉ. दयाराम परमार को सभापति नियुक्त किया है। वहीं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के सभापति खुद अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे।

शेखाजी के आदर्शों को जीवन में उतारें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाराव शेखाजी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराव शेखाजी के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। देवनानी ने कहा कि महापुरुषों का स्मरण करना एक गौरवशाली कार्य है। महाराव शेखाजी ने सामाजिक समरसता और धर्मनिरपेक्षता का परिचय दिया। राजस्थान की भूमि पर अनेकों वीर जन्मे हैं, जिन्होंने स्वाभिमान की अमिट मिसालें छोड़ी हैं।

लोक मुद्दों पर विधायकों को मिलेगा नया मौका

16वीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय अधिवेशन का सत्रावसान किया गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि इससे विधायकों को नये सिरे से प्रश्न पूछने का मौका मिलेगा। लोकतंत्र में आमजन की समस्याओं के निराकरण में इससे बड़ी मदद मिलती है। नए सत्र के आने पर फिर से विधायकों को प्रश्न पूछने का मौका भी मिल सकेगा। जब भी नया सत्र आएगा, तब प्रत्येक विधायक निर्धारित 10 तारांकित और 20 अतारांकित प्रश्न पूछ सकेंगे।

आज मुंबई जाएंगे देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक मई को दो दिवसीय यात्रा पर मुंबई जाएंगे। देवनानी गुरुवार सुबह 9 बजे जयपुर से मुंबई के लिए वायुयान से रवाना होंगे। देवनानी मुंबई के ठाणे में आयोजित 'सुनहरी सिंध 2.0' कार्यक्रम में भाग लेंगे। देवनानी इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनका शुक्रवार रात्रि को वायुयान से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

वसुंधरा और गहलोत नियम समिति में

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नियम समिति में वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, राजेंद्र पारीक, प्रताप लाल भील, रमेश खींची, दीप्ति किरण माहेश्वरी, सचिन पायलट और हरीश चौधरी को सदस्य मनोनीत किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery