Thursday, January, 29,2026

विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेंट्रल हॉल

जयपुर: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधान सभा में संसद की तर्ज पर सेन्ट्रल हॉल बनेगा। उन्होंने सेन्ट्रल हॉल के लिए उचित स्थान चिह्नित किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। देवनानी ने बताया कि यह सेन्ट्रल हॉल बहुपयोगी होगा। सेन्ट्रल हॉल को महापुरुषों के श्री-डी चित्रों से सुसज्जित किया जाएगा। हॉल में राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पेन्टिंग्स भी लगाई जाएंगी। इसका उपयोग विधान सभा सत्रकाल के दौरान विधायक, विभागीय अधिकारी और आगन्तुक अतिथि चर्चा और जलपान के लिए कर सकेंगे। इसे लेकर देवनानी ने विधान सभा सचिवालय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सेन्ट्रल हॉल की रूपरेखा पर चर्चा की। देवनानी ने बैठक में विधान सभा भवन के पंचम तल पर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग का अवलोकन किया और इसकी लागत व निर्माण समयावधि पर चर्चा की। इस कार्य को एक वर्ष में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ऑडिटोरियम का उपयोग युवा संसद, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की कार्यशाला, सेमिनार और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए किया जाएगा। देवनानी ने बताया कि भविष्य में विधान परिषद का निर्माण होता है तो यह ऑडिटोरियम उसके लिए उपयोग में लिया जा सकेगा।

सुन्दरता बनाए रखने के होंगे निरन्तर प्रयास

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का भवन भारत के सबसे आधुनिक विधानमंडल परिसरों में से एक है। भवन के बाहरी हिस्से में राजस्थान की प्रसिद्ध पारंपरिक विशेषताओं वाले जोधपुर और बंसी पहाड़पुर पत्थर में झरोखे, छतरियां, कमानी, बारादरी, मेहराब, तोड़ियां लगी हुई हैं। इस ऐतिहासिक धरोहर की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए निम्नतम व्यय पर व्यवस्था की जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery