Monday, April, 21,2025

भड़के सिंघवी, बोले- वन भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने की क्या मजबूरी !

जयपुर: विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को भी बिना प्रतिपक्ष के प्रश्नकाल व शुन्यकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने ही मंत्रियों के जवाबों पर आपत्ति जताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सदन में प्रश्नकाल में प्रदेश में अभयारण्यों की स्थापना, प्रदेश के चिकित्सालयों में रेडियोलॉजी एवं टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रदान करने, आरजीएचएस में बायोमैट्रिक की अनिवार्यता में शिथिलता देने और भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम सहित कई मुद्दे उठाए गए। इस दौरान भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर किए गए सवाल का अधूरा जवाब देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लगातार पत्र लिख रहा हूं, जब विधानसभा में सवाल लगाया तो 25 फरवरी को कार्यवाही के आदेश दिए गए। करोड़ों की वन भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। स्थानीय प्रशासन नहीं हटा रहा है, आखिर क्या मजबूरी है? इसका जवाब भी मिलना चाहिए। अतिक्रमियों को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? इससे बड़ी शर्मनाक बात नहीं हो सकती। इस सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मामला 2022 के समय कांग्रेस सरकार के समय का है। कब्नेधारकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सरकार संवेदनशील और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आरजीएचएस योजना नहीं होगी बंद

प्रश्नकाल में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह ने आरजीएचएस पर सवाल किया कि क्या यह योजना सरकार बंद करने जा रही है? जवाब में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इसे बंद करने की कोई योजना नहीं है। अगर आरजीएचएस को लेकर कोई मना करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम पर सवाल किया। इस पर मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाता है। विगत वर्ष में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक कुल 704 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 524 शिकायतों का निस्तारण हुआ, जबकि 180 शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, फूल सिंह मीणा ने जावरमाईस में कार्यरत श्रमिकों से जुड़ा सवाल लगसया। इस पर मंत्री गोदारा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र रोजगार में वरीयता दी जाएगी। सरकार इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करवाएगी।

गोसंरक्षण अभयारण्य बनाए जाएंगे

भाजपा विधायक विधायक कालीचरण सराफ ने प्रदेश में ओडिशा और मध्य प्रदेश की तर्ज पर गोसंरक्षण अभयारण्य बनाने को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि विषय में सरकार अभयारण्य बनाने का विचार करती है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने नापासर में 5 करोड़ रुपए की लागत से अभयारण्य स्थापित करने की घोषणा की थी। इसको लेकर संस्था और विभाग के बीच एमओयू हुआ था, इसके बाद गोपालन निदेशालय की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। बीकानेर कलेक्टर और जिला गोपालन समिति की ओर से प्रबंधन के लिए गोशाला समिति का चयन किया गया था। अनुबंध की पालना नहीं करने पर वर्ष 2020 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इसकी मंजूरी को निरस्त कर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery