Monday, March, 16,2026

पंचायत राज संशोधन व आयुर्वेद विवि बिल पर होगी चर्चा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 और राजस्थान आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, अजमेर विधेयक, 2026 शामिल हैं। दोनों विधेयकों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराया जाएगा। विधानसभा का मौजूदा सत्र 10 मार्च तक चलेगा।
9 और 10 मार्च को महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया होगी। सत्र के अंतिम दिन 10 मार्च को सदन में नगरपालिका संशोधन विधेयक-2026 और महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को चर्चा के बाद पारित कराया जाएगा।

इसी दिन शाम 6 बजे विधानसभा में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के दो वर्षों के कार्यकाल पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद डिनर का भी आयोजन रखा गया है।

ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

सदन में सोमवार को कई विधायक नियम-131 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाएंगे। केसाराम चौधरी, मारवाड़ जंक्शन (पाली) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटन, नए भवन निर्माण की स्वीकृति और रिक्त पदों को भरने के विषय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। शोभारानी कुशवाह धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों को शुरू कराने के मुद्दे पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। समाराम मक्का और बाजरा उत्पादक क्षेत्रों में बीज निगम की ओर से किसानों को निशुल्क बीज वितरण नहीं किए जाने की स्थिति को लेकर कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

नगरीय विकास विभाग की अधिसूचनाएं रखी जाएंगी सदन में

नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सदन की मेज पर कई महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं और प्रतिवेदन रखेंगे। इनमें प्रमुख रूप से दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास के लिए मास्टर प्लान-2047 तैयार करने की अधिसूचना, सीकर मास्टर प्लान के नगरीय क्षेत्र में 38 नए राजस्व ग्राम शामिल करने की अधिसूचना, बालोतरा के मण्डापुरा में 3.5021 हेक्टेयर भूमि में वाणिज्यिक योजना विकसित करने की अधिसूचना, फलोदी मास्टर प्लान-2023 की अवधि बढ़ाने की अधिसूचना, भरतपुर में कृषि उपज मंडी के नए यार्ड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना और प्रतिवेदन रखें जाएंगे।

सदन में रखे जाएंगे वार्षिक प्रतिवेदन

सदन में दो महत्वपूर्ण वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। राजस्थान भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन रखे जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery