Friday, September, 26,2025

सत्र की हंगामेदार शुरुआत

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार सुबह 11 बजे जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने 'वोट चोर' और 'गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाना शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक इन्हीं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आए थे और हाथों में तख्तियां भी लहरा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी हंगामे में शामिल दिखाई दिए। हंगामा होता देख विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायकों को कई बार शांत रहने को कहा और हिदायत भी दी, लेकिन वे नहीं माने। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए यहां तक कहा कि सदन की गरिमा रखिए, आप यहां पर बाजार या चौराहे जैसी हरकतें नहीं कर सकते। स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष जूली को भी मर्यादा बनाए रखने के लिए निर्देश दिए, लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी। बाद में कांग्रेस विधायकों के जवाब में भाजपा विधायकों ने भी 'गालीबाज राहुल' और 'गालीबाज कांग्रेस' के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख स्पीकर ने भाजपा विधायकों को टोकते हुए कहा कि सदन चलाना है, आप तो ऐसा मत कीजिए, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। हंगामे के बीच ही सत्ता और प्रतिपक्ष के कई सदस्य आपस में उलझते हुए नजर आए।

सदन में रखे गए विधेयक और प्रवर समिति की रिपोर्ट

सदन में हंगामे के बीच स्पीकर ने विधायी कार्य निपटाना शुरू कर दिया। विधायी कार्यों में तीन विधेयक विधानसभा में रखे गए। इनमें राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2025, कारखाना राजस्थान संशोधन विधेयक और राजस्थान माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक शामिल रहे। वहीं, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 को लेकर बनी प्रवर समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की।

शोकाभिव्यक्ति के दौरान भी नहीं थमा हंगामा

सत्र की शुरुआत में सदन में दो मिनट का मौन रखकर शोकाभिव्यक्ति की गई, लेकिन विपक्ष ने इस दौरान भी शोर-शराबा किया। इस पर अध्यक्ष देवनानी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि कम से कम शोकाभिव्यक्ति में तो मर्यादा रखें। सदन में आतंकी हमले, विमान हादसे और प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, पूर्व राज्यपाल ला. गणेशन, सत्यपाल मलिक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, वी.एस. अच्युतानंदन, विजय रूपाणी, पूर्व सांसद डॉ. गिरिजा व्यास, कर्नल सोनाराम, पूर्व मंत्री मदन कौर, राज्य मंत्री सोहन सिंह और पूर्व विधायक किशनाराम नाई के योगदान का उल्लेख किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery