Monday, March, 16,2026

'चोर-डाकू' पर भाजपा-कांग्रेस विधायकों में तीखी नोकझोंक

जयपुर: विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर चल रही बहस के दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बहस के दौरान गोपाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को गाडगिल फॉर्मूले में लाने वाले प्रणब मुखर्जी थे, जिनकी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निंदा की गई थी। इस पर कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप कांग्रेस नेता चोर हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इसे रिकॉर्ड में लेने की बात कही। इस बीच गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता चोर नहीं, डाकू हैं। इस टिप्पणी पर विपक्ष ने तीखा विरोध जताया और सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। गोपाल शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि उनके पास कांग्रेस शासनकाल के आठ लाख करोड़ रुपए के घोटालों का ब्योरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक पूर्व मंत्री को जेल भेजा गया तो दूसरे को क्यों छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता खुलकर चुनौती देते हैं कि हिम्मत है तो जेल भेजो। इस पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई और माहौल और गरमा गया।

डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते 19 बार पेपर लीक हुएः जीनगर

भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। जीनगर ने आरोप लगाया कि डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते 19 बार पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि तबादलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थीं और आरएएस भर्ती में रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे।

सरकार प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही: मेहर

कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों में डॉक्टर और कंपाउंडर नहीं हैं, पानी-बिजली की समस्या बनी हुई है और बजट में मूलभूत सुविधाओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि एक विधायक को केवल छह हैंडपंप और तीन ट्यूबवेल देना ऊंट के मुंह में जीरा है। मेहर ने सरकार पर घोषणाओं के मायाजाल से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने टोडाभीम में बस स्टैंड की घोषणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अब तक पूरा नहीं हुआ।

कांग्रेस विधायक ने राम का भजन गाया

बहस के दौरान राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक मांगेलाल मीणा ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सदन में राम का भजन गाया। उन्होंने 'काया का सेलानी भंवरा राम सुमर ले रे...' गाकर अपनी बात रखनी चाही, लेकिन सभापति ने अगला नाम पुकारते हुए माइक बंद करवा दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery