Sunday, April, 19,2026

सत्ता पक्ष ने कहा प्रदेश में विकास की गंगा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

जयपुर: विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत शेरो-शायरी से की और सत्ता में अहंकार न रखने की चेतावनी दी।

जूली ने 'दो साल बनाम पांच साल' के विकास पर बहस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार की योजनाओं के मुकाबले वर्तमान सरकार अपेक्षित काम नहीं कर पाई। जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि कितने वादे पूरे हुए और कितनी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू नहीं की गई।

उन्होंने मेडिकल कॉलेजों और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेस में संचालन शुरू न होने, आरबीएम अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं की अधूरी सुविधाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने महंगाई, ईधन दर, निवेश आंकड़े और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उदयपुर फाइल्स और एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए जूली ने निष्पक्ष जांच की मांग की। आरसीए चुनाव लंबित रहने और पेपर लीक मामलों में कार्रवाई न होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने 20 सीनियर आईएएस अधिकारियों को टेलीफोन ऑपरेटर बनाने, वित्तीय सहायता में गिरावट और सरकारी योजनाओं में देरी पर भी सरकार को निशाने पर लिया। जूली ने कहा कि वे जनता की आवाज उठाने आए हैं और झुकने नहीं आए हैं। बजट सत्र में यह बहस राजनीतिक बयानबाजी और जवाबी प्रतिक्रियाओं के कारण और तीखी होती दिखाई दे रही है।

राजस्थान आज कर्ज के जाल में: बोहरा

बहस के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान आज कर्ज के जाल में फंस चुका है और नगरपालिका कर्मचारियों को तीन-तीन महीने से वेतन नहीं मिला। बोहरा ने कहा कि आरजीएचएस में भुगतान नहीं हो रहा पर नहीं पहुंच रहा। उन्होंने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के पीडी अकाउंट बंद रखे गए हैं। बोहरा ने केंद्र की अमेरिका से आयात नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान हुआ है, खासकर सोयाबीन उगाने वाले किसानों को। उन्होंने आरोप लगाया कि 'डबल इंजन' की सरकार ने देश को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। बोहरा ने यह भी कहा कि राज्य को सबसे अधिक नुकसान ट्रेड डील से होगा और सरकार को वास्तविक काम पर ध्यान देना चाहिए।

बजट में कोर सेक्टर और ग्रोथ पर संतोष जताया

एप्प्रोप्रिएशन बिल पर बहस में बीजेपी विधायक गुरवीर सिंह ने राज्य की विकास दर और बजट आवंटन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक है और एनर्जी सेक्टर में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरवीर ने कहा कि भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि यूपीए राज में यह पांचवीं थी। महंगाई दर भी यूपीए के में कोर सेक्टर के लिए बेहतर आवंटन का जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अडाणी को जमीन देने के आरोप निराधार है, क्योंकि कांग्रेस राज में भी अडाणी को जमीन दी गई थी। गुरवीर ने राजस्थान की अर्थव्यवस्था के सुधार और विकास के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य तेजी से निवेश और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery