Tuesday, August, 12,2025

भ्रष्टाचारी को बुढ़ापे में बेटा भी पानी नहीं पिलाता:CM

जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के 68वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का असर तीन पीढ़ियों तक पड़ता है और भ्रष्टाचारी को बुढ़ापे में बेटा भी पानी नहीं पिलाता। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह सामाजिक विष है जो योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से रोकता है और समाज में असमानता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रही है और इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सीएम भजनलाल ने स्पष्ट किया कि चाहे कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत अनुमोदन प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई, अभियोजन स्वीकृति, लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, बर्खास्तगी और पेंशन रोकने जैसे कठोर कदम भी उठाए गए हैं।

एसीबी की निष्पक्ष कार्यप्रणाली की सराहना

सीएम ने एसीबी की निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ब्यूरो ने भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ने, आय से अधिक संपत्ति, गबन और पद के दुरुपयोग जैसे मामलों में सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि एसीबी ने अपने ही एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति में कोई समझौता नहीं है।

जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ीः पंत

कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि सरकार तकनीक के माध्यम से सुशासन को मजबूत कर रही है। ई-फाइलिंग, प्रक्रियाओं का सरलीकरण और आउटरीच कार्यक्रमों से प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों से सिस्टम में भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम हुई है।

राजस्थान कार्रवाई में देश में अग्रणी

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के मामलों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के कारण पुलिस और जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष रूप से कार्य करने की आजादी मिली है।

अन्य राज्यों में भी हमारी सराहना

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ने कहा कि राजस्थान की एसीबी की कार्यशैली अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि सभी अधिकारी और कर्मचारी न्यायपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कार्य करें तो प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाइयां राजस्थान में हुई हैं। अन्य राज्यों द्वारा भी राजस्थान की एसीबी की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एसीबी द्वारा प्रकाशित जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery