Tuesday, August, 12,2025

पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों होगी भर्ती

जयपुर:  राजस्थान सरकार ने पशुपालन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने निर्देश दिए कि खाली पद जल्द भरकर गांव ढाणी तक पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जाएं। मंत्री ने बताया कि आरपीएससी को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया गया है। साथ ही पशुधन निरीक्षक के 2540 पदों की परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। पशु परिचर के 6433 पदों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है, कोर्ट मामलों की पैरवी तेज करने को भी कहा गया। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कुमावत ने कहा कि 15 अगस्त तक 16 लाख पशुओं के हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कर बीमा पॉलिसी दी जाए। मंत्री ने लंपी, गलघोंटू और लंगड़ा बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery