Thursday, April, 30,2026

व्हाट्सएप पर पशु चिकित्सा सेवा, 48 हजार से अधिक पशुपालक हुए लाभान्वित

जयपुर: पशुपालन विभाग ने 1962-एमवीयू राजस्थान नाम से नया व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है, जिसे देशभर में खूब सराहना मिल रही है। यह सेवा मोबाइल के जरिए पशुपालकों को घर बैठे ही अपने पशुओं की बीमारी का इलाज जानने और विशेषज्ञों से वीडियो कॉल पर सलाह लेने की सुविधा प्रदान करती है। इस चैटबॉट से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। 8 सितंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस चैटबॉट का खुद उपयोग किया और टेली कंसलटेंसी सेवा की जानकारी ली। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस चैटबॉट की मदद से दूरस्थ इलाकों के पशुपालक भी विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों से सलाह ले सकते हैं और तुरंत इलाज करवा सकते हैं। इस सेवा पर सात पशु चिकित्सकों की टीम सुबह 6 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है। महाराष्ट्र सरकार ने भी राजस्थान के इस मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery