Saturday, June, 28,2025

AI से बदलेगी खेती की तस्वीर, बढ़ेगी आमदनी: सीएम

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) पर कृषिगत सुधार, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। सरकार प्रदेश की आधारभूत संरचना, शिक्षा, कृषि और उद्योग क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों के
माध्यम से ठोस एवं दीर्घकालिक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी, युवा अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगारोन्मुख बनेंगे और निवेश-अनुकूल औद्योगिक वातावरण से उद्योगों में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि में एआई को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एग्रीकल्चर' की स्थापना की घोषणा की है। इससे कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान आधुनिक तकनीक से किया जा सकेगा।

निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं। 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' का आयोजन, उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नीतियों का क्रियान्वयन और सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और कनेक्टिविटी को बढ़ाने हेतु 'राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2025' लागू की गई है। बजट वर्ष 2025-26 में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) से जुड़ते हुए लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य की लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई ऊंचाई मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को 'फ्यूचर रेडी' और 'इंडस्ट्री रेडी' बनाने के लिए राज्य सरकार कौशल विकास के माध्यम से व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery