Tuesday, August, 12,2025

डॉ. किरोड़ी ने की केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात

जयपुर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में अमानक बीज, घटिया खाद और कीटनाशकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को प्रस्तुत की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घटिया खाद और बीज की बिक्री को रोकने के लिए संबंधित कानून को और अधिक कड़ा किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही सख्त कानून की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और धोखेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्थान में किसानों को बेहतर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दोनों मंत्रियों के बीच हुई यह बैठक कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अहम मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery