Friday, September, 26,2025

घटिया माल बेचने वाली कंपनियों को नहीं छोड़ें

जयपुर: प्रदेश में मिलावटी व नकली खाद-बीज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी पर एफआईआर दर्ज नहीं कराने पर नाराज कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मीणा ने शुक्रवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नकली और घटिया खाद-बीज बेचने वाली एक भी कंपनी प्रदेश में बचनी नहीं चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने एक बार कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनियों की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही, मिलावटी और नकली खाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कुछ भी कर सकता हूं, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं

बैठक के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी कर सकता हूं, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं कर सकता। अगर कहीं भी प्रमाण मिल जाए तो फांसी के फंदे पर लटका देना। बेनीवाल के गंभीर आरोपों से दुखी होने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि इससे उबरने में उन्हें कुछ समय लगेगा। पैसे के लेन-देन के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि कोई प्रमाण दे दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैं चरित्र से साफ हूं, अगर कहीं पकड़ा गया तो जीवनलीला समाप्त कर लूंगा, लेकिन कभी अनैतिक आचरण नहीं करूंगा।

'धरती माता बचाओ अभियान' की शुरुआत

डॉ. मीणा ने रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने और जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए 'धरती माता बचाओ अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस अभियान की शपथ दिलाई, जिसमें किसानों को जैविक और कार्बनिक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery