Sunday, July, 06,2025

जोधपुर में फर्टिलाइजर पर गहलोत का कब्जा, सबका इलाज होगा

जयपुर:  राजस्थान में नकली खाद और बीज को लेकर चल रही छापेमारी पर सियासत तेज हो गई है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को श्रीगंगानगर के विजय नगर धान मंडी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के समय हुई थी। गहलोत का इलाका जोधपुर, फर्टिलाइजर का गढ़ है। जोधपुर में फर्टिलाइजर पर गहलोत का कब्जा है। ऐसे में मेरी ओर से नकली खाद-बीज पर लगातार की जा रही कार्रवाई से कांग्रेस के कई नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। जो किसानों को नुकसान पहुंचाएगा, चाहे अधिकारी हो या व्यापारी, उसे ठीक करना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना जानता हूं। किसानों के हित में किसी को भी बख्शने वाला नहीं हूं।

डोटासरा ज्यादा बोलेंगे तो कागज निकालने पड़ेंगे

किरोड़ी ने छापेमारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा के परिवार के 6 लोग आरएएस कैसे बने? इसके कागज मेरे पास हैं। ज्यादा बोलेंगे तो कागज निकालने पड़ेंगे। किरोड़ी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा सरकार को चुना है और मुझे कृषि मंत्री बनाया है तो किसानों पर कोई आफत आए तो मेरा कृषि मंत्री बनना बेकार है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery