Tuesday, June, 09,2026

डोटासरा के आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का पलटवार बोले- एक भी आरोप साबित तो पद छोड़ दूंगा

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में कृषि विभाग की छापेमारी की कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का फोटो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कृषि विभाग की छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी खेल चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्य ही कथित रूप से वसूली में शामिल हों तो ऐसी कार्रवाई का औचित्य क्या रह जाता है? वहीं, इन आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नकली बीज माफियाओं के खिलाफ विभागीय टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अभियान चलाया है तथा झूठे आरोप लगाकर किसानों के हित में चल रही कार्रवाई को कमजोर नहीं किया जा सकता।

कृषि मंत्री ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाए तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा, लेकिन किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं होगा। मीणा ने कहा कि बीज व्यापारी को शक होने पर उसने साजिश के तहत टीम को एक लोकेशन पर बुलाया और वहां 20 से 25 लोगों के साथ मिलकर डिकॉय टीम के साथ मारपीट की। इसके बाद सीकर के सदर थाना, एडिशनल एसपी, सीकर और एडिशनल एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो, सीकर की ओर से जांच की गई। जांच में बीज व्यापारी के सभी आरोप पूरी तरह झूठे पाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery