Saturday, February, 14,2026

मुख्य सचिव ने प्रगतिशील किसानों से किया संवाद... नवाचार पर फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद एवं ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि नवाचार, ग्रामीण विकास तथा बजट प्रावधानों पर गहन चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 69 हजार करोड़ रुपए समेकित निधि से व्यय किए जाएंगे। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.59% अधिक है। राज्य की जीडीपी में कृषि बजट की हिस्सेदारी 5.55% प्रतिशत पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 'ग्राम-2026' लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 2,770 गिरदावर सर्किलों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 31 लाख 57 हजार से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा नए आवेदन तैयार करवाए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने डच रोज की खेती, खीरा, रंगीन शिमला मिर्च, संरक्षित खेती, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मोती पालन एवं एकीकृत खेती मॉडल अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों से सीधा संवाद किया। उनकी सफलता की कहानियों ने सभी को प्रेरित किया। मुख्य सचिव ने नवाचार को बढ़ावा देने तथा ग्राम उत्थान शिविरों को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बनाने पर बल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery