Friday, September, 26,2025

राजस्थान सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धः पंत

जयपुर: नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (नरेडको) के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव पंत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी को अफोर्डेबल हाउसिंग उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं और केंद्र सरकार की नीतियों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सम्मेलन में शहरी विकास और आवास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि, स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन और रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता भी मौजूद थे।

पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अर्बन सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राजस्थान ने सड़क विकास, अफोर्डेबल हाउसिंग और जल जीवन मिशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

केंद्र के सहयोग से मेट्रो फेज-2 का होगा काम

पंत ने 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' का जिक्र करते हुए बताया कि अर्बन सेक्टर में 1.25 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए, जिनमें 25,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू हो चुके हैं। ग्रीन बजट में सर्कुलर इकोनॉमी और सतत संसाधन उपयोग पर जोर दिया गया है। नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की घोषणा की गई है, जो शहरों और हाईवे को जोड़कर विकास को बढ़ावा देंगे। जयपुर मेट्रो रेल फेज-2 का काम भी केंद्र के सहयोग से शुरू हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery