Tuesday, August, 12,2025

आईएएस, आईपीएस और आरएएस की तबादला सूचियों का इंतजार अब होगा खत्म

जयपुर: राज्य के प्रशासन के लिए चालू सप्ताह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभावित है। खास बात यह है कि ये फेरबदल एक साथ IAS से लेकर IPS और RAS में होने जा रहा है। सभी लिस्टें 18 जुलाई या उसके बाद आ सकती हैं। ये एक साथ एक ही दिन भी जारी हो सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार IAS की लिस्ट 22 जून की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट में कुछ करेक्शन और चेंजेज के साथ जारी होगी। इसमें सेक्रेटरी लेवल पर भी कुछ फेरबदल की चर्चा है। लेकिन लिस्ट का फोकस जिला कलेक्टर्स के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर होगा। कुछ HOD's भी बदले व लगाए जा सकते हैं। साथ ही RAS से IAS में प्रमोट हुए 16 अफसरों को भी नई पोस्टिंग दी जानी है।

IPS की लिस्ट में समूचे पुलिस-प्रशासन में बड़ा और व्यापक फेरबदल होगा। जानकार सूत्रों के अनुसार दरअसल IPS की लिस्ट का तो पिछले छह माह से बेसब्री से इंतजार है। जनवरी में DG, DIG, IG और SP लेवल के प्रमोशन के बाद कोई बड़ी लिस्ट जारी ही नहीं हुई। जबकि शीर्ष से लेकर SP स्तर तक के आधा दर्जन IPS रिटायर भी हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार नए DGP राजीव कुमार शर्मा के कमान संभालने के बाद अब उनकी राय और सुझाव के अनुसार नई लिस्ट का होमवर्क लगभग पूरा हो गया है।

माना जा रहा है कि नए DG बने IPS को नई पोस्टिंग मिलेगी। संभव है कि ACB की कमान भी किसी DG को सौंप दी जाए। इस पोस्ट के लिए संजय अग्रवाल के नाम की चर्चा है। ऐसे में इनके स्थान पर DG (इंटेलिजेंस) की कुर्सी पर गोविंद गुप्ता या आनंद श्रीवास्तव काबिज हो सकते हैं। SOG के ADG वी.के. सिंह को भी अन्यत्र लगाया जा सकता है।

जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को बदले जाने की चर्चा है। इस कुर्सी के लिए आधा दर्जन पुलिस अधिकारी कतार में हैं। यदि ADG स्तर के IPS को इस पोस्ट पर लगाया जाता है तो एम.एन. दिनेश, विशाल बंसल और वी.के. सिंह की दावेदारी है। लेकिन सरकार ADG के स्थान पर IG स्तर के अधिकारी को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपती है तो राहुल प्रकाश, अजय लाम्बा, रविदत्त गौड़ और गौरव श्रीवास्तव के नाम चर्चा में हैं।
सीएम ऑफिस में तैनात IG गौरव श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अजमेर रेंज की कमान भी फिर से किसी IG को सौंपी जाने की चर्चा है। 2011 बैच के 11 IPS जनवरी, 2025 में ही SP से DIG प्रमोट हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी SP की जूनियर पोजिशन पर ही कार्य कर ड्यूटी निभा रहे हैं। इन्हें भी इस लिस्ट में DIG की प्रमोटेड पोस्ट की जिम्मेदारी दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसर RAS की लिस्ट लगभग 250 नामों की तैयार हुई है। जनवरी से इस काडर की ट्रांसफर लिस्ट भी ड्यू चल रही है। जो 16 RAS प्रमोट होकर IAS बन गए गए हैं, उनकी खाली पोस्ट पर भी नीचे के लेवल के RAS को काबिज किया जा सकता है। बताया जाता है कि RAS की लिस्ट समूचे प्रदेश के जिलों में शासन-प्रशासन की तस्वीर बदलने वाली होगी।

माना जा रहा है कि CM, CS और ACS CMO के लेवल पर सभी सर्विसेज की लिस्ट पर काफी मंथन हुआ है। CS सुधांश पंत के विदेश से लौटने के बाद और नए DGP राजीव कुमार शर्मा के कमान संभालने के साथ लिस्ट का बचा होमवर्क पिछले एक सप्ताह में पूरा हो गया है। सूत्रों के अनुसार अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। लिस्टें किसी भी दिन और कभी भी जारी हो सकती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery