Thursday, April, 30,2026

रीडर बोला 'पैसे आ गए मैडम' बोलीं... 'OK' और 'खेल' खत्म

जयपुर: करौली जिले के नादौती में एक 63 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाया। पैतृक जमीन के बंटवारे की फाइनल डिक्री जैसे जायज काम के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर कटवाए जाने से परेशान होकर परिवादी ने अंततः एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की मदद ली और एक सुनियोजित ट्रैप के जरिए एसडीएम कार्यालय में चल रहे रिश्वत के खेल का पर्दाफाश कर दिया।

परिवादी ने जायज काम के लिए चक्कर कटवाने के बाद खुद ट्रैप रचकर तीनों आरोपियों को जाल में फंसा दिया। एसीबी जयपुर में दर्ज एफआईआर के अनुसार, परिवादी ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली थी। प्राथमिक डिक्री जारी होने के बाद फाइनल डिक्री का काम एसडीएम कार्यालय में लंबित था, लेकिन फाइल को आगे बढ़ाने के लिए सीधे रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आरोप है कि पहले एक लाख रुपए मांग गए, जिन्हें बाद में घटाकर 60 हजार रुपए कर दिया गया। लगातार दबाव और देरी से परेशान होकर परिवादी ने एसीबी से संपर्क किया। परिवादी ने अपनी पैतृक 6.38 हेक्टेयर जमीन के बंटवारे के लिए कोर्ट में केस - किया था। प्राथमिक डिक्री के बाद तहसीलदार ने अक्टूबर 2025 में अंटवारा स्कीम एसडीएम कार्यालय भेज दी, लेकिन फाइनल डिक्री अटक गई। पांच भाइयों के बीच - बंटवारे का मामला चल रहा था। तत्कालीन एसडीएम ने प्राथमिक डिक्री पारित कर तहसीलदार को बंटवारा स्कीम बनाने का आदेश दिया था। अक्टूबर 2025 में स्कीम - एसडीएम कार्यालय पहुंच गई, लेकिन एसडीएम काजल मीणा ने फाइनल डिक्री जारी नहीं की।

परिवादी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को वह एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां काजल मीणा ने उन्हें रोवर दिनेश कुमार सैनी से मिलने को कहा। दिनेश ने बताया कि मैडम से बात हो गई है, फाइनल डिक्री के लिए 1 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद परिवादी एसडीएम के घर गए, जहां काजल मीणा ने फिर रीडर से मिलने को कहा। 13 अप्रैल को दिनेश ने राशि घटाकर 50 हजार रुपए (एसडीएम के लिए) और 10 हजार रुपए (अपने लिए) तय कर दिए। 16 अप्रैल को पैसे लाने के लिए कहा गया, लेकिन परिवादी ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी को सूचना दी।

रीडर ने अलग से मांगे 10 हजार रुपए, बातचीत रिकॉर्ड

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 16 अप्रैल को नादौती पहुंचकर ट्रैप की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता दीपहर से पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचा और रीडर से बातचीत की # परिवादी: साहब' मेरे काम का क्या हुआ?

  • रीडर: 50 हजार रुपये मैडम को देने होंगे।।
  • परिवादी: इंतजाम कर लूंगा।
  • रीडर: मैं अलग से 10 हजार रुपए लूंगा, इसके बाद तकसीम (जमीन बंटवारा) की फाइल पूरी कर दी जाएगी। (यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो गई।)

3 बार ऑफिस पहुंचा परिवादी

  • ट्रैप के दिन घटनाक्रम काफी नाटकीय रहा। परिवादी को एसडीएम कार्यालय में तीन बार जाना पड़ा।

पहली बारः सुनवाई का बहाना

दोपहर 3:30 बजे कार्यालय पहुंचा, लेकिन कोर्ट में सुनवाई यलने का हवाला देकर बाद में आने को कहा गया।

दूसरी बारः 'मैडम घर गई हैं'

शाम 4:10 बजे फिर पहुंचा, जहां रीडर ने कहा, मैडम घर गई हैं, 5 बजे के बाद आना।

तीसरी बारः जाल में फंसे आरोपी

शाम 4:55 बजे तीसरी बार पहुंचा। करीब 5:35 बजे रीडर दिनेश सैनी ने 60 हजार रुपए लिए और तहसील की और निकल गया। परिवादी ने तय इशारा किया और एसीबी टीम ने घेराबंदी कर ली। रीडर को पकड़ने के बाद एसीबी ने मौके पर ही एसडीएम काजल मीणा को फोन करवाया, रीडर: 'मैडम, पैसे आ गए है।' एसडीएमः 'ओके' यह पूरी बातचीत वॉइस रिकॉर्डर में कैद हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery