Monday, March, 16,2026

कनिष्ठ सहायक के पास अकूत संपत्ति, मशीन से गिनने पड़े नोट

जयपुर / बीकानेर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान के पंचायतीराज विभाग में तैनात एक कनिष्ठ सहायक की आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा किया है। ग्राम पंचायत उदट (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में पदस्थ शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार तड़के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच में उसकी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। एसीबी ने बीकानेर के मातेश्वरी एन्कलेव, बागीनाड़ा (गंगाशहर), पैतृक गांव पुनरासर और ग्राम पंचायत कानासर में दबिश दी, जहां से 75-76 लाख रुपए नकद बरामद हुए। एसीबी को नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।

लाखों रुपए की ज्वेलरी

इसके अलावा करीब 1 किलो 500 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी, बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान और दो भूखंड, गांव पुनरासर में एक आलीशान मकान और दो भूखंड, लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि, एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट कार, एक बोलेरो कैंपर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई। साथ ही करोड़ों रुपए के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और लाखों रुपए की ज्वेलरी भी मिली है।

पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति जुटाई

एसीबी मुख्यालय जयपुर को शिकायत मिली थी कि शुभकरण परिहार ने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति जुटाई है। गोपनीय सत्यापन में उसकी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर हुई। डीआईजी भुवन भूषण यादव के पर्यवेक्षण में एएसपी विनोद कुमार और आशीष कुमार की टीमों ने वारंट लेकर छापे मारे। एडीजी स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery