Saturday, March, 14,2026

लीज डीड के नाम पर ₹60 हजार लेते ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भीलवाड़ा जिले में लीज डीड पंजीयन के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-मित्र संचालक को 60 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इंटेलिजेंस, अजमेर इकाई ने की है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी फर्म द्वारा ग्राम जवानपुरा, तहसील अंटाली (जिला भीलवाड़ा) में लीज पर ली गई भूमि की लीज डीड का रजिस्ट्रेशन करवाना है। इस संबंध में जब वह ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक से मिला तो उसने कहा कि इसके लिए तहसीलदार गणेश कच्छावा से मुलाकात करनी होगी। परिवादी के अनुसार, बाद में ई-मित्र संचालक ने बताया कि तहसीलदार से बात हो चुकी है और काम कराने के लिए एक एसी तथा प्रति बीघा 10 हजार रुपए की मांग की गई है। इसके बाद परिवादी ने मामले की शिकायत एसीबी को दी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 9 और 10 मार्च को हुई बातचीत में यह सामने आया कि रिश्वत की राशि ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक के माध्यम से तहसीलदार गणेश कच्छावा तक पहुंचाई जानी थी।

सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक के सुपरवीजन में निरीक्षक कंचन भाटी और उनकी टीम ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमराज खटीक को परिवादी से 60 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी ने रिश्वत की रकम अपनी टेबल की दराज में रखी थी, जहां से एसीबी टीम ने उसे बरामद कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

उदयपुर में 20 हजार रुपए लेते कांस्टेबल अरेस्ट, ASI सहित 3 फरार

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस स्पेशल टीम में तैनात एक कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में शामिल एएसआई, हेड कांस्टेबल और एक अन्य कांस्टेबल फरार है, जिनकी तलाश जारी है। एसीबी उदयपुर स्पेशल यूनिट के अनुसार, परिवादी ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका एक कार गैराज है। कुछ समय पहले चार लोग सादा वर्दी में सरकारी गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और खुद को डीएसपी की स्पेशल टीम का सदस्य बताया। आरोप है कि उन्होंने गैराज में चोरी की गाड़ियां सखने का आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज करने और सभी वाहनों को सीज करने की धमकी दी। परिवादी के मुताबिक, कार्रवाई से बचाने के बदले आरोपियों ने उससे हर महीने 50 हजार रुपए की माग की। परिवादी द्वारा असमर्थता जताने पर सौदा 25 हजार रुपए मासिक पर तय किया गया।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी के एएसपी राजीव जोशी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें 20 हजार रुपए रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में एएसआई शक्ति सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अनिल मीणा फरार है। एसीबी टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

जमीन विभाजन के नाम पर घूसखोरी, पटवारी समेत 2 दलाल 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

जयपुरा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर ग्रामीण चौकी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन विभाजन के मामले में रिश्वत लेने वाले पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों ने परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसने अपनी कृषि भूमि का सह-खातेदारों के बीच आपसी सहमति से विभाजन कराने के लिए प्रार्थना पत्र पटवारी के पास दिया था। आरोप है कि इस काम को करने के बदले पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर उसे परेशान कर रहा था।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में ट्रैप की कार्रवाई की गई। एस्रीबी चौकी जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अशोक कुमार शर्मा (ग्राम प्रतिहारी) और विकम बुनकर, पटवारी पटवार हल्का झर (अतिरिक्त चार्ज मानसर खंड़ी) को परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery