Thursday, February, 19,2026

परवान चढ़ रही भजनलाल सरकार की 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी'

जयपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की भजनलाल शर्मा की 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' परवान चढ़ रही है। जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में मंगलवार को एसीबी की सघन और अप्रत्याशित कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है, जिस तरह पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल और पीएचईडी के एक दर्जन सीनियर इंजीनियरों को एसीबी ने अपने शिकंजे में कसा है, उससे बड़ी से बड़ी मछलियों को भी नहीं बख्शने की सरकार की मंशा व नीयत प्रमाणित हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार में तीन सेक्टर्स में व्यापक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं- पेपर लीक व परीक्षाओं में धांधली, आरजीएचएस में लूट खसोट और जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार। पिछले दो वर्षों में भजनलाल सरकार तीनों ही फ्रंट पर मुहिम चलाकर आरोपियों की जिस तरह से धरपकड़ कर रही है, वह असामान्य और हतप्रभकरने वाली बात है। पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच के लिए तो भजनलाल सरकार ने आते ही एसआईटी का गठन कर दिया था। पिछले दो वर्षों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एडीजी वीके सिंह और एडीजी विशाल बंसल ने बड़े मगरमच्छों से लेकर छोटी मछलियों तक सब को अपने जाल में ले लिया है। आरपीएससी मेंबर्स सहित अब तक 150 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, इनमें 54 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आरपीएससी के साथ- साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) को भी जांच के घेरे में लिया गया है। खास बात तो यह है कि नित रोज नए-नए खुलासे के साथ गिरफ्तारियां हो रही हैं। यह सिलसिला कब तक चलेगा, कहना मुश्किल है।
पिछली सरकार में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में भी जमकर लूट खसोट हुई है। उस सरकार के आखिरी समय में तो स्कीम में भ्रष्टाचार तो चरम पर पहुंच गया था। आईएएस नवीन जैन ने सेक्रेटरी फाइनेंस (एक्सपेंडिचर) रहते (वर्ष 2024-25) जब स्कीम में हुए अनाप-शनाप खर्चों का एआई से ऑडिट करवाया तो पहली बार चौंकाने वाले घोटाले उजागर हुए। अब तक 19 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 72 डॉक्टर और चिकित्साकर्मी निलंबित किए गए हैं और लगभग 40 करोड़ रुपए की आरोपियों से वसूली की जा चुकी है। कई प्राइवेट अस्पतालों को जांच के घेरे में लिया गया है।

सोमवार को ही भरतपुर-डीग के 8 चिकित्सा कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। सोमवार को विधानसभा में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने आरजीएचएस से जुड़ी एक महिला आईएएस पर दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का संगीन आरोप लगाकर चौंकाया है। जलजीवन मिशन में भ्रष्टाचारियों की धरपकड़ के मामले में भजनलाल सरकार ने मंत्री की गिरफ्तारी, एसीएस लेवल के सीनियर आईएएस आफिसर को जांच के घेरे में लेने, प्राइवेट ठेकेदारों को जेल भेजने और सीनियर से लेकर जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की ऐतिहासिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार अब तक 200 के लगभग इंजीनियरों की पहचान की गई है और दो दर्जन से ज्यादा को सस्पेंड किया जा चुका है। 68 को चार्जशीट दी गई है। सोमवार की एसीबी की कार्रवाई का रिजल्ट एक-दो दिन में सामने आएगा। यह रिजल्ट चौंकाने वाला होगा। इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री की दृढ़ और निर्णायक मुहिम-जिसमें एसआईटी के माध्यम से की गई कार्रवाई, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा राजनीतिक दबाव से मुक्त सख्त प्रवर्तन शामिल है, को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक संकल्प के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। इन कार्रवाइयों ने इस दावे को और मजबूती दी है कि सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देने में विश्वास रखती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery