Sunday, April, 19,2026

गुड गवर्नेस-रिफॉर्म से बनेगा विकसित राजस्थान: सीएस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में गुड गवर्नेस और नागरिक केंद्रित प्रशासन की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुधारों की निरंतर प्रक्रिया, प्रशासनिक लचीलापन, चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता और परिणाम-आधारित कार्यप्रणाली ही राज्य को देश के अग्रणी विकास मॉडल के रूप में स्थापित कर रही है। शनिवार को आरआईसी में "विकसित राजस्थान @2047: गवर्नेस ट्रांसफॉर्ड" विषय पर आयोजित चर्चा में उन्होंने कहा कि राजस्थान, विकसित भारत @2047 की यात्रा में निर्णायक योगदान देने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक संसाधन, स्वच्छ ऊर्जा की संभावनाएं, समृद्ध पर्यटन, मजबूत कृषि आधार और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति राज्य को विशेष बढ़त प्रदान करते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का विकास मॉडल समावेश, समानता, स्थिरता और सुशासन के सिद्धांतों पर आधारित है, जो 2047 के राष्ट्रीय विजन से सीधे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 लक्ष्य के अनुरूप अगले 25 वर्षों के लिए परिणाम-उन्मुख सुशासन एजेंडा जरूरी है, जो नागरिकों को सशक्त बनाए और अंत्योदय की भावना के अनुरूप सबसे वंचित वर्गों को प्राथमिकता दे।

"GYAN" मॉडल पर आधारित विकास रणनीतिः सीएस ने बताया कि इस परिवर्तन का मार्गदर्शक ढांचा "GYAN" गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर आधारित है। राज्य के सुधारों का उद्देश्य इन चार स्तंभों के लिए मापने योग्य परिणाम सुनिश्चित करना है। अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुआ विकसित राजस्थान @2047 विजन डॉक्यूमेंट केवल एक आकांक्षा नहीं, बल्कि राज्य को समृद्ध और समावेशी बनाने का व्यावहारिक रोडमैप है।

विकास का चार सूत्रीय रोडमैप

मुख्य सचिव ने बताया कि यह रोडमैप चार प्रमुख आधारों पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें 100% साक्षरता, कौशल आधारित शिक्षा,
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, स्मार्ट शहरीकरण, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं व महिलाओं के लिए अवसरों को प्राथमिकता दी गई है।

  • लोगों का पोषण
  • बुनियादी ढांचा और स्थिरता का निर्माण
  • समाज को मजबूत बनाना
  • नीति, वित्त और शासन सुधार
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery