Tuesday, August, 12,2025

44 भर्ती परीक्षाओं की नई तिथि घोषित

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे लाखों प्रतियोगी छात्रों को तैयारी की स्पष्ट दिशा मिली है। कैलेंडर में कुल 44 परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं, जिनमें 9 परीक्षाएं कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आधारित होंगी। महिला एवं बाल विकास, वन, कृषि, शिक्षा, राजस्व और आईटी जैसे विभागों की भर्तियां नवंबर 2025 तक पूरी होंगी। सबसे बहुप्रतीक्षित परीक्षा REET मुख्य परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड ने पहले घोषित कई परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया है।

पटवारी परीक्षा 17 अगस्त को, पद भी बढ़ाए

पहले पटवारी भर्ती परीक्षा की तिथि 11 मई 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे 17 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि और आवेदन प्रक्रिया के दोबारा शुरू होने के कारण किया गया है। पटवारी के पदों की संख्या पहले 2020 थी, जिसे बढ़ाकर अब 3727 कर दिया गया है। यानी कुल 1707 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है।

CET व NON-CET परीक्षाओं का वर्गीकरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार, CET आधारित परीक्षाओं में पशुधन सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, संगणक, वनरक्षक, लिपिक और REET शिक्षक भर्ती शामिल हैं, जो जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी। वहीं, Non-CET श्रेणी में आने वाली मेडिकल, सामाजिक न्याय और तकनीकी विभागों की परीक्षाएं जून से नवंबर 2025 के बीच प्रस्तावित हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अधिकतर भर्तियों के परिणाम परीक्षा तिथि के 3 से 5 माह में घोषित करने का लक्ष्य रहेगा, हालांकि तिथियों में बदलाव संभव है।

इस साल होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं

  • पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त
  • ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 31 अगस्त
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 19 से 21 सितंबर
  • प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर
  • परिचालक भर्ती परीक्षा 3 नवंबर
  • प्लाटून कमांडर परीक्षा 22 नवंबर
  • वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 23 नवंबर
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery