Monday, March, 16,2026

राज संपर्क पोर्टल पर IAS अफसरों की सीधी सुनवाई शुरू

जयपुर: प्रदेश में 181 ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम को नेक्स्ट जनरेशन मॉनिटरिंग व्यवस्था के साथ लागू कर दिया गया है। अब आईएएस अधिकारी सीधे शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं की समीक्षा करेंगे। सचिवालय से शुरू हुई इस पहल के तहत अधिकारियों को रोजाना अपने विभाग की शिकायतें सुनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही 30 दिन से अधिक लंबित या समाधान के बाद भी असंतुष्ट 15 मामलों की विशेष सुनवाई की जाएगी। बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सचिवालय के लाइब्रेरी भवन पहुंचे और राज संपर्क पोर्टल पर दर्ज अपने विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने जल संसाधन विभाग से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया। जानकारी के अनुसार अभय कुमार ने कुल 121 कॉल्स अटेंड कीं और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

सरकार का मानना है कि इस पहल से शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। अधिकारियों को शिकायतों की श्रेणियों की भी समीक्षा करनी होगी, क्योंकि करीब 90 प्रतिशत शिकायतें विभागीय प्रकृति की होती हैं। बची हुई श्रेणियों का पुनः वर्गीकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में समस्या का त्वरित समाधान संभव हो सके। औसत निस्तारण समय की मॉनिटरिंग की जाएगी और यह देखा जाएगा कि तय समय-सीमा में समाधान हुआ या नहीं। इस नई व्यवस्था से न केवल पेंडेंसी कम करने का लक्ष्य है, बल्कि शिकायतकर्ताओं के संतोष स्तर को भी प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश के 35 सीनियर IAS अफसरों की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई गई है, जो सेक्रेटरी से लेकर एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के हैं। गुरुवार को एसीएस अपर्णा अरोड़ा सुनवाई करेंगी।

प्रतिदिन कम से कम 10 कॉल्स सुनना जरूरी

नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को अपने विभाग से जुड़ी कम से कम 10 कॉल्स प्रतिदिन सुननी होंगी। इसके अलावा 30 दिन से लंबित या समाधान के बाद भी असंतोष दर्ज कराने वाले 15 मामलों की सूची के आधार पर सुनवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारी शिकायतकर्ता से असंतुष्टि का कारण जानेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि समस्या का युक्तिसंगत और स्थायी समाधान हो। यदि किसी मामले में तय 15 दिन की समय-सीमा में निस्तारण नहीं हुआ है तो देरी के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुझाए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery