Wednesday, June, 24,2026

बैंक में 'लोन लूट'... 8 साल बाद चढ़े हत्थे 'घोटालेबाज'

जयपुर: महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रदेश के चर्चित बैंक घोटालों में शामिल है। करीब आठ साल पहले सामने आए करोड़ों रुपए के लोन घोटाले में माणक चौक थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों मदन लाल कट्टा, अजय शर्मा और सपना शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक का तत्कालीन मैनेजर मदन लाल कट्टा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में दर्ज इस बहुचर्चित प्रकरण में बैंक अधिकारियों, ऋणियों, गारंटरों, वैल्युअर्स और अधिवक्ताओं की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए थे।

मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। बताया जाता है कि बैंक की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की पहल पर हुई थी। बैंक से केवल महिलाओं को ही ऋण दिए जाते थे, लेकिन बाद में बैंक के भीतर ही भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का ऐसा जाल बिछा कि संस्था करोड़ों रुपए के घोटाले में फंस गई।

फर्जी पट्टों और विवादित जमीनों पर स्वीकृत कर दिए गए लोन

मामले में 28 सितंबर 2018 को माणक चौक थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। बैंक की तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. फिरोजा बानो, बैंक अधिकारियों, ऋणियों, गारंटरों, वैल्युअर्स और अधिवक्ताओं सहित कुल 59 आरोपियों ने आपस में मिलकर आपराधिक साजिश रची। जांच में सामने आया कि फर्जी हाउसिंग सोसायटियों के पट्टे, विवादित भूखंडों और जाली दस्तावेजों को बैंक में गिरवी रखकर नियमों के विपरीत 13 ऋण खाते स्वीकृत किए गए। इन खातों के माध्यम से करीब तीन करोड की ऋण राशि निकाल ली गई, जिससे बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा धारा-55 के तहत विशेष जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि बैंक प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों को वैध बताकर ऋण मंजूर कराए।

FIR के बाद बदले नाम-पते

जांच के दौरान पुलिस ने जब ऋण फाइलों और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की तो कई आरोपियों के नाम, पते और दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल फोन बंद कर भूमिगत हो गए। कई आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड में नाम और पते तक बदलवा लिए। जयपुर और अन्य शहरों में अलग-अलग स्थानों पर रहना शुरू कर दिया। इसी कारण उनकी गिरफ्तारी में वर्षों लग गए। घोटाले की मुख्य आरोपी और बैंक की तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. फिरोजा बानो मामले के उजागर होने के दौरान विदेश चली गई थी। पुलिस के अनुसार वर्तमान में वह कहां है, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery