Wednesday, June, 24,2026

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित पीएम श्री एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (एमएसआरए) की समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा सुधारों को और गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में राजस्थान को देशभर में तीसरा स्थान मिलने तथा राज्य के 11 विद्यालयों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर बधाई दी।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस)-2025 के तहत कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों के भाषायी एवं गणितीय कौशल के आकलन में राजस्थान का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। राज्य तीनों ग्रेड श्रेणियों में देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हुआ है, जिसकी भारत सरकार के शिक्षा सचिव ने भी सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक में स्कूल शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, बुनियादी
सुविधाओं एवं स्कूल अवसंरचना के उन्नयन, निपुण भारत मिशन के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी को मजबूत करने तथा स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क (एसक्यूएएएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery