Wednesday, June, 24,2026

3000 लीटर संदिग्ध दूध से भरी पिकअप पकड़ी

दौसा: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 3000 लीटर संदिग्ध दूध से भरी एक पिकअप को पकड़ा। जांच में दूध में बदबू, रंग में बदलाव और खट्टापन पाए जाने पर इसे उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक को डिटेन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसपी लालसोट को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में संदिग्ध दूध एक वाहन में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सलेमपुर थाना प्रभारी संतचरण गुर्जर के नेतृत्व में तालचिड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बयाना की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान पिकअप में रखी प्लास्टिक टंकियों में लगभग 3000 लीटर दूध जैसा सफेद पदार्थ भरा हुआ मिला। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पदार्थ की जांच की तो उसमें बदबू, रंग में असामान्य परिवर्तन और हल्का खट्टापन पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ मिलावटी और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत हुआ। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संदिग्ध दूध के नमूने लिए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए सुरक्षित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दूध की वास्तविक गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी तथा उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की मौजूदगी में बाढ़ा रोड स्थित चारागाह क्षेत्र में पूरे दूध का निस्तारण कराया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery