Wednesday, June, 24,2026

हार के डर से नहीं हो रहे निकाय चुनाव

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी को लेकर भी लगातार बेबाक अंदाज में बयान दे रहे हैं। हाल ही में मीडिया के सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनीतिज्ञ हूं। उन्हें पार्टी से बिना मांगे ही कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और अवसर मिले हैं। वे इंदिरा गांधी के समय में ही केंद्रीय मंत्री भी बने थे, इसलिए अब किसी पद की लालसा का कोई प्रश्न नहीं उठता।

गहलोत ने निकाय चुनावों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव समय पर नहीं कराने तथा बजट में कटौती को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव कराना संविधान की अनिवार्य प्रक्रिया है और इसे टालना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करा रही है। गहलोत ने सरकार की 'चौपाल' व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि असली चौपाल वह होती है, जहां गांव के सभी लोग खुलकर अपनी समस्याएं रख सकें और मुख्यमंत्री सीधे समाधान के निर्देश दें, लेकिन वर्तमान में चुनिंदा लोगों को बुलाकर औपचारिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जहां जनता अपनी बात नहीं रख पाती। इससे जमीनी फीडबैक नहीं मिल रहा।

गहलोत के सवाल हास्यास्पदः बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए ग्राम विकास चौपालों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री, विधायक सहित पूरी सरकार गांवों में जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है, जबकि गहलोत सरकार में मंत्री और विधायक कई-कई महीनों तक होटलों में कैद रहे। उन्होंने जनता की बात नहीं सुनी और न ही अपने जनप्रतिनिधि होने का धर्म निभाया। बेढम ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि उनका ग्राम चौपालों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना बेहद हास्यास्पद है। उनका बयान सुनकर मुझे हंसी आई कि राजस्थान का एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हमारी उस सरकार पर सवाल उठा रहा है, जो जनता से निरंतर संपर्क में है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery