Wednesday, June, 24,2026

चोरी की कोशिश, बर्खास्त कांस्टेबल सहित दो अरेस्ट

कोटा: बोरखेड़ा थाना पुलिस ने गुरुद्वारा एन्क्लेव कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसकर उत्पात मचाने और महिला से मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस लाइन की मैस में कार्यरत लांगरी तथा दूसरा राजस्थान पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 21-22 जून की मध्यरात्रि को निर्माणाधीन प्लॉट की चौकीदारी कर रहे परिवार ने सूचना दी कि दो युवक प्लॉट में घुसकर लोहे के सरिए, मोटर और एसी की वायरिंग चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने चौकीदार की पत्नी से मारपीट की और भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर कॉलोनीवासी जाग गए और दोनों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान उस्मान अली (37), निवासी रेलवे कॉलोनी, वर्तमान में पुलिस लाइन कोटा की मैस में लांगरी तथा मनीष यादव (35), मूल निवासी भरतपुर और वर्तमान निवासी रायपुरा, कोटा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मनीष यादव राजस्थान पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल है, जिसे 18 फरवरी 2026 को सेवा से हटाया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी के प्रयास, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery