Wednesday, June, 24,2026

डिलीवरी के दौरान प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत

डीडवाना: गवर्नमेंट बांगड़ जिला अस्पताल में सोमवार सुबह डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसूता की मौत अचानक दौरा पड़ने के कारण हुई है। जानकारी के अनुसार खुनखुना निवासी भरत सिंह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे थे। भरत सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी को सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और केवल नर्सिंग स्टाफ ने भर्ती की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर होने पर नर्स ने डॉक्टर को सूचना दी, लेकिन चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उनकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी और परिवार में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही को घटना का कारण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। बाद में भरत सिंह ने खुनखुना थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीएमओ बोले... दौरा पड़ने से हुई मौत

अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. सुरेश नेतड़ ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि प्रसूता सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच अस्पताल पहुंची थी। उस समय चिकित्सक पहले से एक अन्य डिलीवरी में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही महिला को अचानक दौरा पड़ गया, जिसके बाद उसे तुरंत लेबर रूम में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद करीब 10 से 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के चिकित्सा इतिहास में पहले भी दौरे आने की जानकारी सामने आई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery