Wednesday, June, 24,2026

कोचिंग सेंटर में आग, धुएं और दम घुटने से टूट गई 15 सांसें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं, जो इमारत की दूसरी मंजिल पर संचालित लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में मौजूद थे। हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे उषा मेहता मार्ग स्थित एक व्यावसायिक भवन में हुआ। इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पेट शॉप व क्लीनिक संचालित हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर 'लर्निंग स्पेस' नामक लाइब्रेरी और एक स्टूडियो संचालित होता है। आग फैलते ही दूसरी मंजिल पर मौजूद कई छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए, लेकिन धुएं और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत का मुख्य गेट थंब इम्प्रेशन आधारित ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम से संचालित था, जो आग के दौरान लॉक हो गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके। बताया जा रहा है कि भवन में आपातकालीन निकास द्वार भी नहीं था। जिस जमीन पर इमारत बनी है, वह वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर बताई जा रही है, जबकि नक्शा सुरेन्द्र और धीरेन्द्र शुक्ला के नाम पर पास है। पुलिस ने देर रात बिल्डिंग मालिक सहित तीन को अरेस्ट किया है।

दीवार तोड़कर निकाले गए शव

एक छात्र जयंत ने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन नीचे लगी ग्रिल पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव अभियान में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया। फायरकर्मियों ने भवन के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कई शवों को बॉडी बैग में और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात, रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान शवों को निकलते देख वे भावुक हो गए।

मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

शवों की हुई शिनाख्त, परिजनों में कोहराम

अस्पताल द्वारा जारी सूची के अनुसार हादसे में मरने वालों की शिनाख्त सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, शाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमाल्या के रूप में हुई है। सूची के अनुसार हादसे में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

पीएम ने जताया शोक, राहत राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 'उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery