Wednesday, June, 24,2026

फरार 10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट

जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा लीक किए गए प्रश्नोत्तरों को परीक्षा से पहले पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनीष दाधीच (30) सागू छोटी, डीडवाना-कुचामन का रहने वाला है। इसने अपने भाई पुरुषोत्तम दाधीच, सहायक लेखाधिकारी के माध्यम से संदीप कुमार लाटा, सहायक लेखाधिकारी से लीक प्रश्नोत्तर प्राप्त किए थे। लिखित परीक्षा में मनीष दाधीच ने हिंदी में 200 में से 170.08 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 158.69 अंक प्राप्त किए थे। हालांकि, साक्षात्कार में न्यूनतम अंक नहीं मिलने से वह अंतिम चयन से बाहर रह गया। मनीष लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुरुषोत्तम और संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। वर्तमान में दोनों हाई कोर्ट से जमानत पर हैं और निलंबित चल रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery